Friday, March 29, 2024
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री व राज्यपाल ने राष्ट्रपति का किया स्वागत

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने राष्ट्रपति का किया स्वागत

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। देहरादून पहुचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं। इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments