Thursday, April 25, 2024
Homeउत्तराखण्डआईटीबीपी जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या का प्रयास

आईटीबीपी जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या का प्रयास

देहरादून: सीमाद्वार आईटीबीपी क्षेत्र में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है| पुलिस जांच में जुट गई है। जवान को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी विपिन मिश्रा की तहरीर पर वसंत विहार थाने में सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जांच में जुट गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments