Friday, September 20, 2024
HomeUncategorizedनहीं रहे मुलायम सिंह यादव, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

देहरादून: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया है। मुलायम सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंनेआखिरी सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक के निधन पर शोक जताया। सीएम धामी सहित प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments