Wednesday, April 16, 2025
Homeउत्तराखण्डबदलेगी बचपन की कविता,अब चन्दा मामा होंगे पास के: सीएम धामी

बदलेगी बचपन की कविता,अब चन्दा मामा होंगे पास के: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता की अग्रिम बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उन्हें यह सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम बचपन में सुना करते थे कि चंदा मामा दूर के लेकिन इस सफलता के बाद अब चंदा मामा भी हमारे पास के हो जाएंगे।

सीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर होने वाली लैंडिंग पर देश और दुनिया की नजरें लगी रही। मिशन चंद्रयान की इस सफलता के साथ ही भारत अंतरिक्ष में लंबी छलांग लगायेगा। इसलिए पूरा भारत चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआएं मांगता दिखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments