Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedदस हजार यात्रियों के रहने की व्यवस्था हुई केदारपुरी मे: भाजपा जिलाध्यक्ष,...

दस हजार यात्रियों के रहने की व्यवस्था हुई केदारपुरी मे: भाजपा जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ने केदारनाथ के विकास के लिए कभी नहीं किया कार्य


दस हजार यात्रियों के रहने की व्यवस्था हुई केदारपुरी मे: भाजपा जिलाध्यक्ष
तिलवाड़ा: भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि भाजपा ने केदारपुरी में दस हजार यात्रियों के रहने की व्यवस्था की। जिससे तीर्थाटन व स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला। अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में मात्र चार हजार यात्री ही केदारपुरी में रात्रि निवास कर सकते थे, जबकि भाजपा ने स्थानीय युवाओ को टेंट लगाने की अनुमति प्रदान की, तथा दस हजार यात्रियों के रहने की व्यवस्था केदारपुरी में करवाई। स्थानीय युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठा प्रचार कर रही है, जबकि भाजपा ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। केदारनाथ उप चुनाव में जनता इन सबका मुल्यांकन कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments