देहरादून। सूबे के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भाजपा प्रदेश हाई कमान ने तलब किया है तथा विधानसभा में उनके द्वारा दिए गए बयान पर खेद जताने को कहा है। विधानसभा के बजट सत्र में दिए गए बयान के बाद पूरे प्रदेश में मचे बवाल को देखते हुए भाजपा हाई कमान भी हरकत में आ गया है।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तलब किया। सूत्रों के अनुसार भाजपा के भीतर भी उनके बयान को लेकर नाराजगी जताई जा रही थी। सूत्रों के अनुसार अग्रवाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के समक्ष अपना बात रखी। बताया जा रहा है कि मंत्री ने अपने बयान पर पार्टी के समक्ष खेत जाता है। भविष्य में इस तरह के बयान से बचने की बात भी कही है
