रुद्रप्रयाग। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर देशभर के पुलिस बलों एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए घोषित प्रतिष्ठित पदकों की सूची में रुद्रप्रयाग जनपद के पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल किया गया है।
श्री घिल्डियाल को अपनी विशिष्ट, समर्पित और सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की मान्यता है।
कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता का सम्मान
पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनपद में पुलिस-प्रशासन की साख को और मजबूत किया है। उनकी कार्यशैली आमजन में विश्वास और पुलिस बल में प्रेरणा का स्रोत रही है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रल्हाद कोंडे ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री घिल्डियाल को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।
“श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिला यह सम्मान उनकी वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का प्रतिफल है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि सम्पूर्ण रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए गर्व की बात है। इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।”
श्री घिल्डियाल की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।