HomeUncategorizedपत्नी की चाकू मारकर हत्या, अवैध संबंध के शक में की हत्या

पत्नी की चाकू मारकर हत्या, अवैध संबंध के शक में की हत्या


देहरादून । अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना जौलीग्रांट क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार शाम आरोपी ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। हत्या का कारण पति को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था!
मृतका के भाई विवेक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी 30 वर्षीय बहन प्रतिमा, जो मूल रूप से दिनेशपुर, ऊधमसिंह नगर की रहने वाली थी, शुक्रवार को जौलीग्रांट स्थित उनके घर आई थी। इसी दौरान उसका पति गोपाल भी वहां पहुंच गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान गोपाल ने चाकू निकालकर प्रतिमा के पेट में दो वार कर दिए।
बीच-बचाव करने आई मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपाल को जौलीग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments