Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तराखण्डपुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन उत्तराखण्ड के प्रतिनिधियों ने सौंपा मुख्यमंत्री को...

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन उत्तराखण्ड के प्रतिनिधियों ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

देहरादून: पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन उत्तराखण्ड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से 01 अक्टूबर 2005 के बाद सरकारी सेवा में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी एवं शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल किये जाने से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों से सम्बन्धित प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली, प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments