घायल होने के बावजूद नहीं खोया धैर्य, विमान को संभालकर बड़ी त्रासदी टाली
दुबई। तेल अवीव जा रही स्काईदुबई की उड़ान में सह-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए 174 यात्रियों की जान बचा ली। विमान के करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई से अचानक तेजी से नीचे आने के बाद भी उन्होंने स्थिति को संभाला और विमान को सुरक्षित लैंड कराया।
फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार विमान महज 29 सेकंड में करीब 14,125 फीट नीचे आ गया था। कुल मिलाकर विमान लगभग 17,400 फीट तक नीचे आया। इसके बाद पायलट ने विमान को नियंत्रित किया और वह दोबारा ऊंचाई हासिल करने में सफल रहा। विमानन विशेषज्ञों ने इस घटना को असाधारण बताया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें हीरो बताया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प दिखाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनके संयम और सूझबूझ की प्रशंसा की।
कैप्टन स्मित मच्छार को वाणिज्यिक विमानन का 13 वर्ष से अधिक का अनुभव है और उनके नाम करीब 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव है। घटना के दौरान विमान का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। सह-पायलट के हमले के बावजूद कॉकपिट तक पहुंचकर विमान का नियंत्रण संभालना इस पूरे घटनाक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित की दिलेरी को दुनिया का सलाम
RELATED ARTICLES
