HomeUncategorizedपत्नी पर स्कूली दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या का शक,...

पत्नी पर स्कूली दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या का शक, शव खाई में फेंका

पत्नी पर दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या का शक, शव खाई में फेंका
मांडूवाला में किराये के मकान में रहता था बिहार निवासी व्यक्ति, गले पर चाकू से गोदने के निशान
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक युवक की हत्या कर शव जंगल में खाई में फेंकने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मदन निवासी बौन गांव, सहरसा (बिहार) के रूप में हुई है। वह मांडूवाला में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था।
शनिवार शाम कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में दरेड़ नदी के किनारे एक शव पड़ा है। सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला। फोरेंसिक व फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव पर गले में चाकू से गोदने के निशान मिले हैं।
पुलिस के अनुसार मदन एक दिन पहले से लापता था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पत्नी वहां नहीं मिली। शुरुआती जांच में आशंका है कि मदन की पहले मारपीट कर हत्या की गई और बाद में शव खाई में फेंका गया। पत्नी पर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में कई बिंदुओं पर जांच जारी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments