Sunday, August 24, 2025
Homeउत्तराखण्डभारतीय रेड क्रॉस समिति राज्य शाखा के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल...

भारतीय रेड क्रॉस समिति राज्य शाखा के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से भेंट

देहरादून : भारतीय रेड क्रॉस समिति राज्य शाखा उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा उत्तराखंड के अध्यक्ष व प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से नव वर्ष के शुभ अवसर पर शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान हुई वार्ता में राज्यपाल ने अधिक से अधिक लोगों को रेड क्रॉस से जोड़कर, नए सदस्य बनाने, यूथ स्वयं सेवकों मैं वृद्धि करने के निर्देश दिए देते हुए रेडक्रॉस से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि मानवता की सेवा करने के लिए स्वयंसेवकों की वृद्धि करते हुए समाज सेवा के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें।

भैंट के दौरान भारतीय रेड क्रॉस समिति चेयरमैन कुंदन सिंह टोलिया, महासचिव डॉ एम एस अंसारी, कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, एवं उप सचिव हरीश चन्द्र शर्मा सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments