Friday, May 17, 2024
Homeअपराधबच्चा न होने पर पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध, ब्लेड से किए...

बच्चा न होने पर पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध, ब्लेड से किए वार

देहरादून: पत्नी को शादी के 6 साल तक बच्चा नहीं हुआ तो पति हैवान बन गया था| उसने शराब पीकर पत्नी से अननेचुरल सेक्स किया| जिसके बाद उसने महिला के नाजुक अंगों पर ब्लेड से कई वार किए| घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|

लखनऊ के मोहनलालगंज थाना इलाके में रहने वाली महिला को शादी के 6 साल बीत जाने पर जब कोई संतान नहीं हुई तो उसके पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया| इससे परेशान पत्नी मायके चली गई| घटना के दिन पति उसे मायके से लेकर घर आ गया था| जिसके बाद उसने शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए| विरोध करने पर उसने महिला के नाजुक अंगों और सीने पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया|

पीड़िता को गंभीर हालत में झलकारी बाई अस्पताल में एडमिट करवाया गया| इस पूरे मामले पर पीड़िता के भाई ने पुलिस को अप्राकृतिक सेक्स और जान से मारने के मारने के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है| पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है| 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments