Saturday, April 20, 2024
Homeअपराधवजीर हत्याकांड: पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

वजीर हत्याकांड: पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून: पुलिस ने पूर्व एमएलसी टीएस वजीर हत्याकांड की साजिश रचने और हत्या में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुदर्शन सिंह वजीर, हरजिंदर सिंह रैना और जगपाल सिंह के तौर पर हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पकड़े गए आरोपियों के मुताबिक उन्होंने त्रिलोचन सिंह वजीर की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद शव बाथरूम में रख दिया था और वह एक-एक करके दिल्ली वाले घर से निकलकर फरार हो गए थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि हत्या का मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह है।

बता दें, इससे पहले दिसंबर 2022 में हत्या का मुख्य साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह खालसा को पकड़ा गया था। वह अमित राणा के नाम से जम्मू के संजय नगर सेक्टर चार में रह रहा था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था। पकड़े जाने से पहले वह मोहल्ले में लगातार मास्क लगाकर रखता था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments