Friday, March 29, 2024
Homeखेलखिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर लगाया बड़ा आरोप

खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर लगाया बड़ा आरोप

देहरादून: ओलंपियन बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और सरिता मोर समेत कई पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं| खिलाडियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ विनियमों के माध्यम से पहलवानों का उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया हैं|

बता दे, भारतीय कुश्ती संघ के हालिया फैसलों से खिलाड़ी नाराज चल रहे हैं। इसी कारण से उन्होंने सड़क पर आकर अपने गुस्से जाहिर किया।

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत से देश को मेडल दिलाता हैं लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments