HomeUncategorizedदुर्घटना में जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान के पति का निधन

दुर्घटना में जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान के पति का निधन


रक्षाबंधन के दिन हादसे से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ऊखीमठ बाजार में पसरा शोक
ऊखीमठ: भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार कैलाश पुष्पाण की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सेवाश्रम से ऊखीमठ की ओर आ रहे स्कूटी सवार कैलाश पुष्पाण को एक टाटा सूमो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वाहन चालक उन्हें उपचार के लिए गुप्तकाशी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक पंचकेदार होटल/होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पाण के पति थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग गुप्तकाशी अस्पताल पहुंचे। ऊखीमठ में व्यापारियों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments