HomeUncategorizedदहेज के लिए पत्नी को कार में जिंदा जलाने के प्रयास, पति...

दहेज के लिए पत्नी को कार में जिंदा जलाने के प्रयास, पति गिरफ्तार

देहरादून। दहेज की मांग को लेकर पत्नी को कार में डालकर आग लगाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रानीपुर क्षेत्र का है, जहां बीते अप्रैल माह में हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। फिलहाल सास-ससुर समेत अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, भेल सेक्टर-4 निवासी सलोनी उर्फ अन्नु ने 24 अप्रैल 2026 को अपने पति बसंत टपरवाल, ससुर ज्ञानचंद, सास, ननद और नंदोई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष की ओर से उससे एक क्रेटा कार और 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पति बसंत टपरवाल ने उसे कार में बैठाकर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुरी रावली महदूद क्षेत्र से आरोपी बसंत कुमार टपरवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य नामजद आरोपितों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments