Friday, May 3, 2024
HomeUncategorizedबड़ी दुर्घटना: नदी में समाईं मैक्स, छह यात्री लापता

बड़ी दुर्घटना: नदी में समाईं मैक्स, छह यात्री लापता

देहरादून। बदरीनाथ हाईवे में ऋषिकेश के पास मालाकुंठी में एक मैक्स महान अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर कर सीधा गंगा नदी में समा गया। इस दुर्घटना में 6 यात्री लापता चल रहे हैं। जबकि 5 घालल को रेस्क्यू करके निकाल दिया गया है। सभी घायल यात्रियों का ऋषिकेश अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा एक मैक्स वाहन रविवार सुबह तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और ऋषिकेश के पास माता कुंठी में सीधा गंगा में समा गया। बताया जा रहा है सभी केदारनाथ यात्रा से वापस लौट रहे थे। सूचना पर एसडीआरएफ टीम व थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा लापता यात्रियों की खोजबीन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
खाई से रेस्क्यू कर पांच यात्रियों को निकाले गए, यात्रियों में
बिजेंदर, निवासी बदरपुर दिल्ली, आकाश, प्रदीप कुमार निवासी शाहपुर पंजाब, रोशन कुमार, नालंदा बिहार, हरियाणवी निवासी हैदराबाद शामिल है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि चालक सहित अन्य छह लोग की तलाश जारी है। लापता यात्रियों में अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली,अतुल सिंह निवासी शिवपुरी बिहार,अक्षय कुमार निवासी बिहार,सौरभ कुमार, रवि हैदराबाद,मैक्स चालक नाम पता अज्ञात शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments