![](https://newsindia32.com/wp-content/uploads/2022/01/Screenshot_2022-01-19-14-01-03-32_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7-702x1024.jpg)
देहरादून: उत्तरप्रदेश के राजनीतिक हस्ती मुलायम सिंह की दोनो बहुएं डिंपल व अपर्णा उत्तरखंडी हैं, एक पौड़ी की रहने वाली हैं, जबकि दूसरी उत्तरकाशी की। लेकिन फिर भी दोनो के आपस में संबंध अच्छे नहीं है। इसके पीछे कई कारण हैं।
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मूलत: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1978 में पुणे, [[महाराष्ट्र] में हुआ था। वह सेवानिवृत्त भारतीय सेना कर्नल आरएस रावत पुत्री हैं। जबकि मुलायम सिंह की दूसरी बहू अपर्णा बिष्ट यादव उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद की रहने वाली हैं। 2011 में मुलायम के बेटे प्रतीक यादव से उनकी शादी हुई।
बताया जाता है कि प्रतीक यादव अखिलेश यादव के सौतेले भाई है। और दोनो के बीच अच्छे संबंध नहीं है। जिसका असर दोनों बहुओं पर भी है। हालांकि वर्ष 2017 में अपर्णा लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी, लेकिन रीता बहुगुणा जोशी से हार गई। उस समय डिंपल चुनाव प्रचार में भी अपर्णा के साथ दिखी थी, लेकिन हार के बाद दोनो के बीच संबंध बिगड़ते चले गए। और अब इस कदर संबंध खराब हो गए हैं कि अपर्णा भाजपा में शामिल हो गए हैं।