HomeUncategorizedउत्तराखंड से राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य भाजपा प्रत्याशी

उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य भाजपा प्रत्याशी

उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य भाजपा प्रत्याशी
देहरादून। उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। इसके साथ ही प्रत्याशी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। वर्तमान राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए दावेदारी की थी। वह राज्य पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments