HomeUncategorizedपति ने पत्नी को मारी गोली, पत्नी पर शक को लेकर चल...

पति ने पत्नी को मारी गोली, पत्नी पर शक को लेकर चल रहा था विवाद

देहरादून। क्लेमेनटाउन के सुभाष नगर में सोमवार को आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की सूचना दी और मोबाइल बंद कर फरार हो गया।
सीओ सदर अंकित कंडारी के अनुसार, धीरज पंवार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर सुभाष नगर स्थित एक प्लाट के कमरे में पहुंचकर जांच की। वहां काजल (26) पत्नी धीरज पंवार मृत मिली। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे।
जांच में सामने आया कि धीरज अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच करीब एक माह से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने काजल के पेट और सिर में गोली मारी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काजल के भाई अभिषेक की शिकायत पर धीरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है और आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments