Friday, March 29, 2024
Homeउत्तराखण्डउक्रांद के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष डोभाल आप में शामिल बोले, सीमित लोगों...

उक्रांद के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष डोभाल आप में शामिल बोले, सीमित लोगों तक सिमटकर रह गया उक्रांद

-भाजपा-कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। कहा कि उक्रांद सीमित लोगों तक रह गया है, जिस कारण इसे जनता ने कभी अपनाया नहीं है। कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों को वोट बैंक तक सीमित रखा है। लेकिन आम आदमी पार्टी का यहां जनसुविधाओं का विकास और रोजगार के अवसर मुहैया कराना है

यहां प्रेसवार्ता में रुद्रप्रयाग के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के नेता डोभाल ने कहा कि वे, जनभावनाओं को उनका हक दिलाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी में आए हैं। दो दशक तक उत्तराखंड क्रांति दल में रहते हुए उन्होंने वृहद स्तर पर संघर्ष किया। लेकिन जनता ने कभी भी उक्रांद को अपनाया नहीं, जिस कारण यह दल हाशिए पर सिमट गया है। इन हालातों में आमजन को लेकर वे अपनी बातें मंचों पर नहीं बोल पा रहे थे। कहा कि आम आदमी पार्टी, ने नई दिल्ली में विकास की जो रूपरेखा प्रस्तुत की है, उससे वे काफी प्रभावित हुए हैं।

कहा कि अरविंद केजरीवाल और कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल के सपनों को साकार करने के लिए वे अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर उत्तराखंड की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। कहा  कि रुद्रप्रयाग जिले सहित प्रदेश में आप को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए वृहद जनसंपर्क किया जाएगा। इस मौके पर जोत सिंह बिष्ट, केपी ढौंडिय़ाल, प्यार सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments