Wednesday, April 17, 2024
Homeउत्तराखण्डपर्वतीय किसानो को दी जाए ट्यूलिप पुष्प उत्पादन कि जानकारी:मुख्यमंत्री धामी

पर्वतीय किसानो को दी जाए ट्यूलिप पुष्प उत्पादन कि जानकारी:मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। उन्होंने ट्यूलिप की कुल 07 विभिन प्रजातियों का रोपण किया। मुख्यमंत्री धामी ने ट्यूलिप उत्पादन के बढावे के लिए विभिन सुझाव दिए।

इस असवर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास कि तरह ही उद्यान नर्सरी और राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून में भी इसका रोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जो किसान पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी ट्यूलिप उत्पादन की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी अधिकारी श्री दीपक पुरोहित से ट्यूलिप के उत्पादन के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री आवास परिसर में रोपण के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह द्वारा ट्यूलिप बल्ब उपलब्ध कराये गये। इसके लिए मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल का आभार भी व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments