Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखण्डउतराखंड: विधानसभा चुनाव के लिए जय महाभारत पार्टी ने भी फूंका चुनावी...

उतराखंड: विधानसभा चुनाव के लिए जय महाभारत पार्टी ने भी फूंका चुनावी विगुल


देहरादून : जय महाभारत पार्टी ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटो पर चुनाव लड़ने की बात कही है I पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनन्तविष्णु देवा ने कहा उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लडे़गी I पार्टी अध्यक्ष ने 13 महीनों तक चले किसान आन्दोलन के बाद विजय मिलने पर भी बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,बीमा,खेलों को बढावा ,यातायात में सुधार लाने की कोशिस की जायेगी। वही इन सारे मुद्दों के साथ उन्होंने चुनावी विगुल फूंक दिया है I

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जोली खोसला,उतराखंड कोआर्डिनेटर जी डी जोशी,और खड़क सिंह पथरियाल भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments