Friday, May 3, 2024
Homeविविधशादी के रंग में डला भंग, दुल्हे की पोल खुलने से मचा...

शादी के रंग में डला भंग, दुल्हे की पोल खुलने से मचा हंगामा

देहरादून: शादी समारोह बना जंग का मैदान I लोगों की कानाफूसी से दोनों पक्षों के बीच हुई भहस में मामला इतना बड़ गया की पुलिस तक की नौबत आ गई I

धारा चौकी क्षेत्र के एक होटल में शादी के दौरान जमकर हंगामा हो गया Iशादी समारोह के बीच में आचनक से दूल्हे की खुली पोल ने रंग में भंग डाल दिया। देर रात खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। 

दरअसल, लड़का- लड़की एक दुसरे से प्यार करते थे I लड़की ने दूल्हे को आर्मी अफसर बताया था। जिसके चलते परिवार वालों ने शादी के लिए हामी भर दी, लेकिन गुरुवार को फेरों से पहले जब रिश्तेदार दूल्हे को लेकर कानाफूसी करने लगे। तो पता चला कि दूल्हा आर्मी अफसर नहीं है। बस यही बात लड़की पक्ष के कानों में पड़ी तो हंगामा शुरू हो गया।

दूल्हे की पोल खुलने से शादी टूट गई। समारोह में जहां लोगों को हंसी-खुशी नाचना था वहां रात भर हंगामा चला। विवाद इतना बढ़ गया पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। परिजनों ने युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments