Friday, April 26, 2024
Homeराष्ट्रीय समाचारहिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज

देहरादून: हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज शनिवार को चुनाव सुबह 08 बजे से शुरू हो गया हैं, जो शाम 05 बजे तक चलेगा। सुबह 08 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। इस बार प्रदेश के 55 लाख से ज्यादा मतदाता चुनावी रण में उतरे उम्मीदवारों को वोट देंगे।

बता दें, हिमांचल में इस बार 412 उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में खड़े उतरे हैं| इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हिमाचल की मतगणना 08 दिसंबर को की जाएगी।

प्रदेश में कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता व 55,25,247 आम मतदाता हैं। राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 28,54,945 महिलाएं, 27,37,845 पुरुष व38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments