Thursday, April 25, 2024
Homeधर्म-संस्कृतिछठ पर्व की हुई शुरुआत, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

छठ पर्व की हुई शुरुआत, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

देहरादून: पूर्वांचल के नागरिकों का प्रमुख चार दिवसीय छठ पर्व शुक्रवार आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इसके लिए अधिकांश घाटों की सफाई करने के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था की गई है।

लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद शनिवार शाम को ‘खरना’ का आयोजन होगा। खरने में गुड़ और दूध से बनी खीर खाई जाती है। खीर को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती लोग रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और सोमवार को प्रात:काल में उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा।

इसके बाद छठ पूजा संपन्न होगी और व्रती लोग अपना व्रत खोलेंगे। इस महापर्व की तैयारी के मद्देनजर राजधानी देहरादून में पाटलिपुत्र विचार मंच के सदस्यों अशोक पंडित, गौतम पंडित, अनिल प्रजापति, मुकेश यादव, संजय कुमार झा, शैलेंद्र प्रजापति, संदीप प्रजापति, अनिल सिंह ने रायपुर, मालदेवता, नत्थनपुर, हरबंस वाला और डालनवाला में छठ पूजा के लिए घाटों पर साफ-सफाई का काम किया। इन घाटों पर छठ मैया की स्थापना की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments