Sunday, April 2, 2023
Homeखेलओमिक्रोन को देखते हुए टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे में बदलाव...

ओमिक्रोन को देखते हुए टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे में बदलाव की संभावना

दिल्ली : दुनिया में कोरोना के ओमिक्रोन के वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक बार फ़िर संकट के बादल मंडराने लगे है। इसी के चलते आशंका जताई जा रही है कि टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे में बदलाव किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार बोर्ड इस दौरे को लगभग एक हफ्ते के लिए टाल सकता है। हालांकि, इस सम्बन्ध में कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नही की गयी है। टीम इंडिया को 9 दिसम्बर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना है। जहाँ उनके 3 टेस्ट, 3 वनडे और 4 टी-20 मुकाबले खेले जाने है।
वही दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमण से स्थिति खराब है। वहां मिला कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन दुनिया के 24 देशों में फेल चुका है।

बीसीसीआई के अनुसार खिलाडियों की सेहत और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। अभी वह सरकार की इजाजत का इन्तजार कर रहे है। और साथ ही साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के साथ इस संबंध में बातचीत कर रहे है। बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम सिलेक्शन को भी होल्ड पर रखा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments