Thursday, April 18, 2024
Homeपर्यटनराजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी

राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी

देहरादून: क्रिसमस-डे और नव वर्ष को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही पालतू हाथियों से गश्त भी की जा रही है। कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व का जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है। क्रिसमस और नए साल पर बड़ी संख्या में सैलानी राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने के लिए आते हैं। इसके अलावा राजाजी टाइगर रिजर्व के आसपास के रिजॉर्ट आदि में भी पर्यटक ठहरते हैं। इसका फायदा कई बार वन्य जीव तस्कर भी उठा लेते हैं। तस्कर पर्यटकों की आड़ में जंगल में घुसकर शिकार करने की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं।

इसको ध्यान में रखते हुए राजाजी टाइगर रिज़र्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए हाथियों से गश्त शुरू करा दी गई है। गश्त का पूरे माह का रूट भी तैयार लिया गया है। अलग-अलग टीमें राजाजी के विभिन्न जंगलों में गश्त पर जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments