देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुमुख्यमंत्री धामी ने डॉ. ममता कुंवर की पुस्तक ‘श्रीरामलीला’ का किया विमोचनख्यमंत्री आवास में साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. ममता कुंवर की शोधपरक पुस्तक ‘श्रीरामलीला : संस्कार, त्याग और मर्यादा की अद्भुत गाथा’ का विमोचन किया। पुस्तक में गढ़वाल अंचल की पारंपरिक रामलीलाओं की समृद्ध लोकनाट्य परंपरा को संकलित और संरक्षित करने का प्रयास किया गया है।
पुस्तक में पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचलित रामलीलाओं की चौपाइयों, रागनियों, छंदों और दोहों को मंचन क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। इससे रामलीला के कलाकारों, निर्देशकों और आयोजन समितियों को मंचन के दौरान व्यावहारिक सहायता मिलेगी। साथ ही, यह पुस्तक लोकसंस्कृति के अध्येताओं, शोधार्थियों और नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री के रूप में उपयोगी साबित होगी।
गढ़वाल की रामलीलाएं अपनी विशिष्ट गायन शैली, संवाद अदायगी, पारंपरिक धुनों और सामूहिक सहभागिता के लिए जानी जाती हैं। पुस्तक में इस लोकनाट्य परंपरा के मौखिक और मंचीय स्वरूप को शोधपरक दृष्टि से प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य रामलीला में प्रयुक्त साहित्यिक एवं सांगीतिक सामग्री को व्यवस्थित स्वरूप देकर सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, राजेश कुंवर, रणजीत गुसाईं, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय सेमवाल, राजन गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल और संजय चमोली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
