Saturday, June 10, 2023
HomeUncategorizedगढ़वाली आपसी भाईचारा समिति ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

लखनऊ: दीपावली के शुभ अवसर पर लखनऊ की गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारियों सहित यदस्यों ने आपस में एक दूसरे को परिजनों समेत दीपावली की शुभकामनाएं एवंम बधाई दी।

इस अवसर पर समिति द्वारा लखनऊ में प्रवास कर रहे उत्तराखंड के सभी सदस्यों को भगवान केदारनाथ के सुसज्जित मंदिर की छायाप्रति उपहार स्वरुप सप्रेम भेंट की गयी। समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि समिति समय समय पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को उनकी मूल संस्कृति से जोड़े रखने एवं गढ़वाली संस्कृति का प्रचार एवं प्रसार करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments