Saturday, May 11, 2024
HomeUncategorizedलता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन

लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन

-प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
देहरादून। लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। पीएम मोदी ने लता दीदी के निधन पर दुःख जताया।
भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित लता का रविवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में निधन हो गया। लता मंगेशकर ने करीब छह दशक तक हिन्दूस्तानियों के दिलों पर राज किया।
लता मंगेशकर कोविड की वजह से बीमार थी। महान गायिका का स्वास्थ्य बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सास ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्विट कर कहा लता दीदी हमें छोड कर चली गई है। आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments