Saturday, May 11, 2024
HomeUncategorizedरुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय में कौन मारेगा बाजी

रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय में कौन मारेगा बाजी


संतोषी कप्रवाण, रुद्रप्रयाग: जनपद की रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय के बीच मुकाबला रोचक बनता जा रहा है। उक्रांद के युवा प्रत्याशी भी मुकाबले में आने के लिए का पूरा प्रयास कर रहे हैं। चुनावी के अंतिम दौर अभी बाकी है। सभी प्रत्याशियों ने पूरा दमखम लगा दिया है।
रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय, उक्रांद व आम आदमी पार्टी मुख्य रूप से शामिल हैं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद अब तक इस विधानसभा सीट पर वर्तमान में निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी दो बार वर्ष 2002 व 2007 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। वर्ष 2012 में कांग्रेस के हरक सिंह रावत ने जीत दर्ज की, जबकि वर्ष 2017 में भाजपा के भरत सिंह चौधरी जीत दर्ज करने में सफल रहे।
वर्तमान में भाजपा के भरत सिंह चौधरी, कांग्रेस के प्रत्याशी जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल व पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने चुनाव को रोचक बना दिया है। भाजपा सीटिंग विधायक मोदी व अपने पांच वर्ष के शासनकाल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को जनता के बीच ले जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा विधायक की नाकामी, जनता की समस्याओं को दूरी बनाने, सैनिक स्कूल का निर्माण करने में असफल होना, चिरबटिया में कृषि महाविद्यालय शुरू न करवा पाना, रेलवे में बेरोजगारों को रोजगार देने में असमर्थन रहने समेत कई आरोप लगा कर जनता का समर्थन मांग रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी अपने दस वर्ष के विधायक रहते हुए किए गए कार्यो को जनता के बीच ले जा रहे हैं। तीनों प्रत्याशियों को जनता का समर्थन मिल रहा है। उक्रांद के युवा नेता मोहित डिमरी भी युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है। पिछले तीन वर्षो से वह जनता के बीच रह कर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष किया। जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलेगा।
अागामी 14 फरवरी को मतदान है, और 10 मार्च को नतीजे घोषित हो जाएंगे। कौन जनता का समर्थन जीतने में सफल होगा यह चुनाव नतीजे ही बताएंगे।

======================================================

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments