Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedमनोज असवाल बने पर्वतीय राजस्व निरीक्षण/उप निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

मनोज असवाल बने पर्वतीय राजस्व निरीक्षण/उप निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष


रुद्रप्रयाग: पर्वतीय राजस्व निरीक्षक/ राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ जिला इकाई की वार्षिक बैठक में संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मनोज असवाल को अध्यक्ष तथा शफीक अहमद को सचिव चुना गया।
संघ की बार्षिक बैठक राजस्व चौकी पुनाड़ में आयोजित की गई। जिसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारणी में दूसरी बार मनोज असवाल राजस्व उप निरीक्षक को संघ का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जबकि संरक्षक पद के लिए राजस्व निरीक्षक जयकृत सिंह रावत को चुना गया। उपाध्यक्ष प्रियंका बिष्ट, सचिव शफीक अहमद, सह सचिव मनोज सजवाण, कोषाध्यक्ष गंभीर सिंह गुसाई को निर्वाचित किया गया। बैठक में उपस्थित संघ के सदस्यों ने कहा कि राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक की केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए गौरीकुंड व सोनप्रयाग, लिनचोली व केदारनाथ धाम में लगाई जा रही है। गौरीकुंड व सोनप्रयाग में रहने व खाने की व्यवस्था नहीं है। स्वयं के खर्चे पर खाने व रहने की व्यवस्था की जा रही है। लिनचोली व केदारनाथ धाम में रहने की व्यवस्थ तो है, लेकिन खाने की व्यवस्था नहीं है। जिससे अपने खर्चे से प्रतिदिन पांच से एक हजार रूपए खर्च हो रहे हैं। जिलाधिकारी से संघ ने यात्रा ड्यूटी में तैनात निरीक्षकों, उप निरीक्षकों के खाने व रहने की के लिए यात्रा मद से भुगतान करने के लिए आदेश जारी करने की मांग की है। मांग से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments