Monday, May 6, 2024
HomeUncategorized11 दिन में दो लाख यात्रियों ने किए केदार बाबा के दर्शन

11 दिन में दो लाख यात्रियों ने किए केदार बाबा के दर्शन

देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है। महज 11 दिनों में ही केदारनाथ में दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं जबकि प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। 6 मई को भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट देश-विदेश के भक्तों के दर्शनार्थ खोल दे गए। इसके बाद लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है जहां पहले दिन ही 23 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया, वही 11 दिन में ही 2 लाख 27 हजार 38 यात्रियों ने केदारनाथ धाम में भगवान केदारनाथ के दर्शन किए हैं। यह आंकड़ा भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या- 16.5.2022
पुरुष- 9214
महिला- 6610
बच्चे- 246
विदेशी पुरुष- Nil
विदेशी महिला- Nil
विदेशी बच्चे- Nil
दैनिक योग- 16070
सम्पूर्ण योग-202738

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments