Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखण्डपूर्व सीएम हरीश रावत अस्पताल में भर्ती

पूर्व सीएम हरीश रावत अस्पताल में भर्ती

देहरादून: तबीयत बिगडने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उन्हे पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई हो गई थी। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। सीएम धामी भी यहां उनका हालचाल जानने पहुंचे थे।

चिकित्सकों ने रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई थी। अब आज उन्हें पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई गई। उनके हालचाल जानने के लिए कई कांग्रेसी दिग्गज मैक्स अस्पताल जा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments